शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:16

डायबिटीज डाइट चार्ट : क्या खाएं और क्या नहीं, यहां जानिए सब कुछ

डायबिटीज की समस्या आजकल काफी आम समस्याओं में से एक है, लेकिन ये आम सी दिखने वाली डायबिटीज की समस्या तब जानलेवा बन जाती है, जब इसके प्रति लापरवाही बरती जाए. डायबिटीज ना केवल ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाती है, बल्कि कई तरह की समस्याओं को जन्म भी देती है. आजकल बदलती लाइफस्टाइल के साथ लोगों के खान-पान में भी कई बदलाव आए हैं, जिसकी वजह से बीमारियां भी शरीर को लगातार घेर रही हैं. डायबिटीज भी उन्हीं बिमारियों में से एक है. एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को हर रोज निर्धारित कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है. डायबिटीज में डाइट संतुलित होना चाहिए, ताकि दवाइयां सही तरीके से अपना काम कर सकें, डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नहीं, जानते हैं.

डायबिटिज में क्या खाएं
–स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, डायबिटीज ज्यादा है या बॉर्डर लाइन में है तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं.
-डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला, लीची, अनार, एवोकाडो और अमरूद का सेवन करना सेहतमंद हो सकता है.
-डायबिटीज के मरीजों को कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट में दही और दूध सीमित मात्रा में देना फायदेमंद हो सकता है.

डायबिटीज में क्या ना खाएं
-डायबिटीज के मरीजों को खाने में ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.
-डायबिटीज के मरीजों को कोल्ड्रिंक्स नुकसान कर सकती है, इसलिए इससे पहरेज कि सलाह दी जाती है.
-खाने में चीनी का इस्तेमाल कम से कम करें.
-आइसक्रीम और टॉफी डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है.
-अगर खाने में ज्यादा जंक फ़ूड या ऑयली फ़ूड को शामिल करेंगे तो ये डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info